इस मुस्लिम खिलाड़ी को मिला इंडिया में चांस, धोनी और कोहली को दी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए मोहम्मद सिराज ने अपने चयन पर बात करते हुए बताया कि कैसे विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी की एक सलाह ने उनकी पूरा करियर ही बदल दिया। हाल ही में भारत ए की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 25 विकेट लेने वाले सिराज ने कहा कि वह अपने चयन से काफी खुश हैं। इस खिलाड़ी ने बताया कि जब मेरा चयन टी-20 टीम में हुआ था तो कोहली ने मुझे बहुत सपोर्ट किया था। सिराज ने कहा कि यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। हर किसी की तरह मेरा भी सपना था कि मैं टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करूं। मुझे पता था कि एक दिन मैं चयनकर्ताओं को प्रभावित कर लूंगा। मैंने हाल में ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए मुझे चयन की पूरी उम्मीद थी। अपने पहले इंटरनेशनल मैच को याद करते हुए सिराज ने बताया कि जब मैं टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ चुना गया तो काफी नर्वस था। मैंने विराट कोहली से बात कि तो उन्होंने कहा कि चिंता मत कर, मैदान पर बात करेंगे। बस तू कल खेलने के लिए तैयार रह। इसके बाद जब मैं मैदान में पहुंचा तो कोहली ने मुझसे कहा कि मैंने त...